
मंगलवार सुबह पूर्वी पोखरखाली में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक तेंदुआ आबादी क्षेत्र के एक मकान के बाथरूम में घुस गया। मकान के किरायेदार सुरेश कुमार ने कुत्तों के भौंकने पर बाथरूम में झांककर देखा तो तेंदुआ अंदर बैठा था। उन्होंने समझदारी दिखाते हुए दरवाजा बंद कर पुलिस और वन विभाग को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची टीम ने तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेंजर मोहन राम आर्य ने बताया कि पिछले डेढ़ माह में यह चौथा तेंदुआ है जिसे शहर क्षेत्र से बचाया गया है। विभाग की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं।
सुरेश कुमार स्थानीय निवासी
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post