
खबर जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर से सामने आ रही है। जहां आज जसपुर अग्रवाल सभा चुनाव प्रक्रिया के दूसरे दिन पांच पद सदस्यों के लिए करीब डेढ़ दर्जन से अधिक नामांकन पत्रों की बिक्री की गई । बिक्री के लिए ही नामांकन पत्र दाखिल किए गए।जबकि कल भी नामांकन पत्रों की बिक्री व जमा भी किए जाएंगे । आज दूसरे दिन अध्यक्ष पद पर निकेश चन्द्र अग्रवाल उपाध्यक्ष पद पर गौरव अग्रवाल कोषाध्यक्ष पद पर नवीन अग्रवाल उर्फ छोटू एवं सौरभ अग्रवाल ने निकेश चन्द्र अग्रवाल के निवास से एक साथ सामूहिक रूप से ढोल नकाड़ों के साथ बड़ी ही धूम धाम से जनता का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए मेन बाजार होते हुए अग्रवाल सभा भवन पहुंचे जहां जनता ने समस्त प्रत्याशियों को फूल मालाये पहनाकर जोरदार स्वागत किया…
अग्रवाल सभा भवन में निर्वाचन अधिकारी से नामांकन पत्र खरीद कर चुनावी प्रक्रिया के तहत निर्वाचन अधिकारी को जमा करा दिए गए। नामांकन प्रक्रिया के दौरान जसपुर के प्रसिद्ध नामचीन व्यापारी ने निकेश चन्द्र अग्रवाल अध्यक्ष ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि बिरादरी की एक जुटता पहली प्राथमिकता बिरादरी उत्थान के लिये पहले से ही तत्पर रहा हूं। कहा कि समाज की एक जुटता अखंडता को कायम रखेंगे जनता के इस अटूट प्रेम का सदैव आभारव्यक्त किया ।
उधर उपाध्यक्ष पर गौरव अग्रवाल व कोषाध्यक्ष पद पर नवीन अग्रवाल उर्फ छोटू ने भी मीडिया से रूबरू होते हुए जनता का आभार व्यक्त किया।
निकेश चन्द्र अग्रवाल (अध्यक्ष प्रत्याशी अग्रवाल सभा जसपुर)
गौरव अग्रवाल (उपाध्यक्ष प्रत्याशी अग्रवाल सभा जसपुर)
नवीन अग्रवाल उर्फ छोटू (कोषाध्यक्ष प्रत्याशी अग्रवाल सभा जसपुर)
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post