
श्री रघुनाथ मन्दिर प्रगति विहार ऋषिकेश में 25वां वार्षिकोत्सव / रजत जयंती मूर्ति प्रतिष्ठा महोत्सव क्षेत्रवासियों ने बड़ी धूमधाम से मनाया गया ।
इस अवसर पर आचार्य पं ललित त्रिपाठी जी व डा हरीश गुरुरानी जी ने संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ व भजन गा कर श्रीराम भक्तों को भक्ति में लीन कर दिया ।
मन्दिर समिति अध्यक्ष राकेश सिंह मियां एडवोकेट ने बताया कि आज रजत जयंती महोत्सव के फाउंडर मेंबरों को मंदिर समिति द्वारा सम्मानित किया गया, और यह भी कहा कि जो मंदिर उन्होंने आज से 25 साल पहले स्थापित किया था वह निरंतर पूरे क्षेत्रवासी भाव व शरदा पूर्वक सेवा कर रहे हैं।
इस मौके पर मुख्य अतिथि महन्त श्री वत्सलप्रपन्नाचार्य जी, मेयर शम्भू पासवान, महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंडवाल, पूर्व मेहर अनीता मंगाई व जयेन्द्र रमोला ने कहा कि रजत जयंती के इस मौके पर हम सभी क्षेत्रवासियों को बहुत बहुत बधाई देते हैं और जिस तरह की एकता, भक्ति–भाव, आदर्श सम्मान, प्रगति बिहार में देखने को मिलती है यह वास्तव में अनुकरणीय है सभी ने कहा कि आप हमें हर बार अपने कार्यक्रम में बुलाकर सम्मानित करते हैं जिसके लिए हम आप सभी आपके आभारी हैं।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post