इसे भी पढ़ें
हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ₹147.28 करोड़ की 40 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 72.38 करोड़ की 23 योजनाओं का लोकार्पण और 74.90 करोड़ की 17 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से नैनीताल जिले को विकास की नई गति मिलेगी। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार विकसित उत्तराखंड के लक्ष्य की ओर तेजी से कार्य कर रही है और विकास के साथ-साथ विरासत के संरक्षण को भी प्राथमिकता दे रही है।
कार्यक्रम में पेयजल, सड़क, सीवरेज, सिंचाई, शिक्षा एवं स्वास्थ्य से जुड़ी अनेक योजनाओं का शुभारंभ किया गया। साथ ही हल्द्वानी-काठगोदाम पेयजल योजना के संवर्धन कार्य का भूमि पूजन भी किया गया, जिसकी लागत 154.43 करोड़ रुपये है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राज्य की संस्कृति और पवित्रता से किसी को खिलवाड़ नहीं करने देगी।
Reported By: Praveen Bhardwaj














Discussion about this post