
नैनीताल आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) में विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में स्कूली बच्चों के लिए कई वैज्ञानिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति समझ विकसित करने के साथ ही उन्हें हर चीज को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखने के लिए प्रेरित करना है। ताकि अंधविश्वास से बचा जा सके।
संस्थान के विशेषज्ञों ने छात्रों को विज्ञान और खगोल विज्ञान के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें दूरबीन से सूर्य दिखाया गया। इस वर्ष विज्ञान दिवस की थीम विज्ञान में महिलाएं- विकसित भारत है। संस्थान के निदेशक डॉ. मनीष नाजा ने छात्रों से वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने आव्हान किया कि छात्र अपने जीवन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाएं।
डॉ वीरेंद्र यादव, वैज्ञानिक एरीज
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post