Saturday, August 1, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने डीएम को दिए फील्ड में रहने के निर्देश

Crime Patrol by Crime Patrol
August 1, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Meeting
1
VIEWS

उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत नोटिस एवं सुनवाई प्रक्रिया की समीक्षा के लिए शनिवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। बैठक में अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को आगामी तीन सप्ताह तक पूरी तरह एसआईआर के अंतर्गत नोटिसों की सुनवाई प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलाधिकारियों से कहा कि वे अनावश्यक रूप से कार्यालयों में बैठने के बजाय फील्ड में जाकर अभियान की निगरानी करें। उन्होंने निर्देश दिए कि जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी केवल राजनीतिक दलों के साथ निर्धारित बैठकों के दौरान ही कार्यालय में रहें, अन्यथा रोस्टर बनाकर नियमित रूप से क्षेत्रीय भ्रमण करें और जनता के बीच रहकर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें।

इसे भी पढ़ें

Protest

कांवड़ मेला क्षेत्र में व्यापार की अनुमति की मांग को लेकर लघु व्यापारियों का प्रदर्शन

August 1, 2026
Convocatio

देहरादून: भारतीय वन सेवा के 111 परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बांटे पदक

August 1, 2026
Police

सृष्टि कंडारी दहेज हत्या मामला: पुलिस ने पति-ननद को किया गिरफ्तार

August 1, 2026
Khatima

दिव्यांगों को व्हीलचेयर, महिलाओं को रोजगार की सौगात, खटीमा में सीएम धामी का बड़ा संदेश

August 1, 2026

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि कोई मतदाता किसी कारणवश नोटिस की निर्धारित सुनवाई में उपस्थित नहीं हो पाता है तो उसे पर्याप्त समय देते हुए दूसरी सुनवाई का अवसर अवश्य प्रदान किया जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि मतदाताओं को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलों को निर्देश दिए कि वे सप्ताह में दो बार राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर उनका फीडबैक प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि केवल मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों ही नहीं, बल्कि अन्य राजनीतिक दलों के सुझावों को भी गंभीरता से लिया जाए। इसके अलावा मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों को भी जिलेवार फील्ड विजिट कर अभियान की प्रगति और फीडबैक लेने के निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) को सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (एईआरओ) और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के साथ लगातार समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से उन मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त ध्यान देने को कहा, जहां नोटिसों की संख्या 100 से अधिक है।

वहीं, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र दुम्का ने सभी ईआरओ को निर्देश दिए कि बीएलओ सुपरवाइजर और बीएलओ के लिए क्लस्टर स्तर पर नियमित प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएं, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी और पारदर्शी ढंग से संचालित किया जा सके।

Reported By: Arun Sharma
Previous Post

कांवड़ मेला क्षेत्र में व्यापार की अनुमति की मांग को लेकर लघु व्यापारियों का प्रदर्शन

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Complaints

LPG कालाबाजारी रोकने को क्यूआरटी सक्रिय, 26 शिकायतें दर्ज

4 months ago
Doiwala

डोईवाला: गडूल के लोगों को मिल सकेगी जंगली जानवरों से निज़ात

3 months ago
Uttarakhand SDRF

राष्ट्रीय CBRN प्रतियोगिता में उत्तराखंड SDRF द्वितीय, बढ़ाया राज्य का गौरव

9 months ago
Pritam Singh

अल्मोड़ा में राहुल गांधी की रैली ऐतिहासिक होगी, टूटेंगे भीड़ के रिकॉर्ड : प्रीतम सिंह

2 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने डीएम को दिए फील्ड में रहने के निर्देश
  • कांवड़ मेला क्षेत्र में व्यापार की अनुमति की मांग को लेकर लघु व्यापारियों का प्रदर्शन
  • देहरादून: भारतीय वन सेवा के 111 परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बांटे पदक

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Meeting

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने डीएम को दिए फील्ड में रहने के निर्देश

August 1, 2026
Protest

कांवड़ मेला क्षेत्र में व्यापार की अनुमति की मांग को लेकर लघु व्यापारियों का प्रदर्शन

August 1, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol