Wednesday, September 16, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

देहरादून टॉपर्स कॉन्क्लेव: सफलता से अधिक उसे बनाए रखना चुनौती, बोले सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय

Crime Patrol by Crime Patrol
August 2, 2026
in उत्तराखंड, शिक्षा
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Conclave
4
VIEWS

उत्तराखंड शासन के सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने कहा कि जीवन में सफलता हासिल करना महत्वपूर्ण है, लेकिन उससे भी अधिक कठिन उस सफलता के शिखर पर लंबे समय तक बने रहना है। उन्होंने छात्रों से मौलिकता, आजीवन सीखने की प्रवृत्ति और मित्रता जैसे मानवीय मूल्यों को बनाए रखने का आह्वान किया।

डॉ. पांडेय देहरादून स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में यूकॉस्ट, दिव्य हिमगिरी और डीआईटी यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित छठे आईसीएसई एवं सीबीएसई स्कूल टॉपर्स कॉन्क्लेव को संबोधित कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें

media team

ऊर्जा से एल्युमिनियम उत्पादन तक, मीडिया दल ने समझी आधुनिक तकनीक

September 16, 2026
Dr. Dhan Singh Rawat

श्रीनगर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज करेंगे धन सिंह रावत

September 16, 2026
workshop

राजभाषा हिंदी के प्रयोग पर जोर, कार्यशाला में दिए टिप्स

September 16, 2026
Congress

सेवा संकल्प अभियान पर कांग्रेस का हमला

September 16, 2026

उन्होंने टॉपर्स और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि एक अभिभावक होने के नाते वह बच्चों की सफलता का गर्व भलीभांति समझते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी छात्र की उपलब्धि के पीछे शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है।

टॉपर्स से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि यह जीवन की शुरुआत है और आगे उन्हें अनेक लक्ष्य हासिल करने हैं। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि स्कूल में टॉप करने के बावजूद अपने दोस्तों का साथ कभी न छोड़ें, चाहे वे पढ़ाई में पीछे क्यों न रह गए हों। उन्होंने कहा कि आज के दौर में अकेलेपन की समस्या बढ़ रही है और सच्चे दोस्त स्कूली जीवन में ही बनते हैं।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव का उल्लेख करते हुए डॉ. पांडेय ने कहा कि भविष्य उसी का होगा, जिसके पास मौलिक सोच होगी। उन्होंने छात्रों से तकनीक का बेहतर उपयोग करने के साथ-साथ लाइफ लॉन्ग लर्निंग पर निरंतर ध्यान देने का आग्रह किया।

डीआईटी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. जी. रघुराम ने कहा कि 21वीं सदी में शिक्षा के अनेक अवसर उपलब्ध हैं। अब यह मायने नहीं रखता कि शिक्षा कहाँ से प्राप्त की गई, बल्कि यह महत्वपूर्ण है कि क्या सीखा और कितनी गहराई से ज्ञान अर्जित किया गया।

आईआईपी के निदेशक डॉ. हरेंद्र सिंह बिष्ट ने कविता के माध्यम से छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री के विजन को साकार करने में आज के टॉपर्स महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कॉन्क्लेव में 31 स्कूलों के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 306 विद्यार्थियों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल के साथ सम्मान-पत्र प्रदान किए गए। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 31 स्कूलों को भी ‘बेस्ट स्कूल अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. (डॉ.) दुर्गेश पंत ने कहा कि देहरादून में देश के 30 से अधिक प्रमुख वैज्ञानिक संस्थान हैं और अगले वर्ष तक यहां देश की पांचवीं साइंस सिटी भी तैयार हो जाएगी। उन्होंने छात्रों से इन संस्थानों का भ्रमण कर विज्ञान और शोध के प्रति रुचि विकसित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को प्रिंसिपल्स प्रोग्रेसिव स्कूल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कश्यप और दून इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन डॉ. डी.एस. मान ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. कुँवर राज अस्थाना ने स्वागत भाषण देते हुए कॉन्क्लेव की रूपरेखा और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी।

इस अवसर पर अतिथियों ने 31 स्कूलों के परिणामों पर आधारित टॉपर्स कॉन्क्लेव स्मारिका का विमोचन भी किया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन यूकॉस्ट के संयुक्त निदेशक डॉ. डी.पी. उनियाल ने किया, जबकि संचालन वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. ओ.पी. नौटियाल ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, प्रबंधन प्रतिनिधि, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Reported By: Arun Sharma
Previous Post

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने डीएम को दिए फील्ड में रहने के निर्देश

Next Post

UKSSSC पेपर लीक: ईडी की बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड हाकम सिंह की 63.30 लाख की संपत्ति कुर्क

Next Post
Hakam Singh

UKSSSC पेपर लीक: ईडी की बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड हाकम सिंह की 63.30 लाख की संपत्ति कुर्क

public

जनहित के लिए आवाज उठाना अपराध नहीं, संगठन से फैसले पर पुनर्विचार की अपील: एकांत गोयल

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

transfers

उत्तराखंड: पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव

7 months ago
Panchayat elections

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर आरक्षण हुआ घोषित

1 year ago
Meeting

मुख्यमंत्री ने की राज्य की महत्त्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा

5 months ago
Meeting

उत्तरकाशी में स्वरोजगार योजनाओं की डीएम ने की समीक्षा, पारदर्शी क्रियान्वयन पर जोर

2 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • ऊर्जा से एल्युमिनियम उत्पादन तक, मीडिया दल ने समझी आधुनिक तकनीक
  • श्रीनगर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज करेंगे धन सिंह रावत
  • राजभाषा हिंदी के प्रयोग पर जोर, कार्यशाला में दिए टिप्स

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

media team

ऊर्जा से एल्युमिनियम उत्पादन तक, मीडिया दल ने समझी आधुनिक तकनीक

September 16, 2026
Dr. Dhan Singh Rawat

श्रीनगर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज करेंगे धन सिंह रावत

September 16, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol