Wednesday, October 28, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

हरीपुर की महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी, सरसों तेल यूनिट बनी मिसाल

ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (रीप) के अंतर्गत सितंबर 2024 में स्थापित इस यूनिट ने न केवल महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए हैं, बल्कि स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार तक पहुंचाने का रास्ता भी खोला है।

Crime Patrol by Crime Patrol
June 8, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून, रोजगार
Reading Time: 2 mins read
0 0
A A
0
self-reliance
3
VIEWS

कालसी विकासखंड के हरीपुर गांव की महिलाओं ने सामूहिक प्रयास, मेहनत और उद्यमिता के दम पर आत्मनिर्भरता की एक नई मिसाल कायम की है। विकास महिला क्लस्टर लेवल फेडरेशन द्वारा संचालित कोल्ड एवं हॉट प्रेस्ड सरसों तेल यूनिट आज महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण आर्थिक विकास का सफल मॉडल बनकर उभरी है।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (रीप) के अंतर्गत सितंबर 2024 में स्थापित इस यूनिट ने न केवल महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए हैं, बल्कि स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार तक पहुंचाने का रास्ता भी खोला है।

इसे भी पढ़ें

मुख्यमंत्री धामी ने श्रीनगर से लौटते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण, देवप्रयाग में स्वच्छता का लिया जायजा

मुख्यमंत्री धामी ने श्रीनगर से लौटते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण, देवप्रयाग में स्वच्छता का लिया जायजा

October 28, 2026
आईआईएम काशीपुर में दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का समापन: डिजिटल दौर में मुद्रित पुस्तकों की ओर वापसी का संदेश

आईआईएम काशीपुर में दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का समापन: डिजिटल दौर में मुद्रित पुस्तकों की ओर वापसी का संदेश

October 28, 2026
Dehradun

लेखक गाँव में युवा उत्तराखंड के भविष्य पर मंथन, नवाचार और पर्यावरण संरक्षण पर जोर

October 28, 2026
Gorkha Dashain

गढ़ी कैंट में सजेगा गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव, नेपाल और उत्तराखंड की संस्कृति का दिखेगा संगम

October 28, 2026
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/06/WhatsApp-Video-2026-06-08-at-10.26.50.mp4

10 लाख रुपये की लागत से स्थापित हुई यूनिट

विकास महिला क्लस्टर लेवल फेडरेशन ने रीप परियोजना के सहयोग से 10 लाख रुपये की लागत से सरसों तेल यूनिट स्थापित की। इसमें 6 लाख रुपये परियोजना सहायता, 3 लाख रुपये बैंक ऋण तथा 1 लाख रुपये महिलाओं के स्वयं के अंशदान से जुटाए गए।

यूनिट में लकड़ी की घानी के माध्यम से कोल्ड प्रेस्ड तथा मशीन आधारित तकनीक से हॉट प्रेस्ड सरसों तेल का उत्पादन किया जा रहा है। उत्पाद की गुणवत्ता के कारण इसकी मांग कालसी, विकासनगर और देहरादून तक पहुंच चुकी है।

764 महिलाओं को मिला आर्थिक मजबूती का आधार

फेडरेशन के अंतर्गत 14 ग्राम संगठन, 120 स्वयं सहायता समूह और 764 महिलाएं जुड़ी हुई हैं। उत्पादन, पैकेजिंग और विपणन से लेकर यूनिट संचालन तक महिलाओं की सक्रिय भागीदारी है।

यूनिट से प्रतिमाह लगभग 70 हजार रुपये की आय अर्जित हो रही है। स्थापना के बाद से अब तक 24 से 25 लाख रुपये मूल्य का सरसों तेल बेचा जा चुका है। साथ ही चार से पांच महिलाओं को प्रत्यक्ष रोजगार भी मिला है।

‘हिलान्स’ ब्रांड को मिल रही बाजार में पहचान

महिलाओं द्वारा उत्पादित सरसों तेल को ‘हिलान्स’ ब्रांड नाम से बाजार में उतारा गया है। शुद्धता और गुणवत्ता के कारण इसकी मांग लगातार बढ़ रही है।

इस सफलता का बड़ा उदाहरण तब सामने आया जब हाउस ऑफ हिमालय द्वारा यूनिट से 1700 लीटर सरसों तेल की खरीद की गई, जिससे महिलाओं को पांच लाख रुपये से अधिक की आय प्राप्त हुई। इसके अलावा आईआईटी रुड़की को भी नियमित रूप से सरसों तेल की आपूर्ति की जा रही है।

वर्तमान में कोल्ड प्रेस्ड तेल 300 रुपये प्रति लीटर और हॉट प्रेस्ड तेल 240 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेचा जा रहा है।

सरसों की खल से भी बढ़ रही आय

तेल उत्पादन के दौरान निकलने वाली सरसों की खल भी महिलाओं के लिए अतिरिक्त आय का साधन बन गई है। फेडरेशन इसे किसानों और पशुपालकों को 25 से 30 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेच रहा है, जिससे आय के नए स्रोत विकसित हुए हैं।

ऑनलाइन मार्केटिंग से मिल रही नई उड़ान

फेडरेशन की सदस्य रीना चौहान के अनुसार समूह द्वारा तैयार उत्पादों की बिक्री अब ऑनलाइन माध्यमों से भी की जा रही है। विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म और सरकारी कार्यक्रमों के जरिए उत्पादों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। यूनिट की जियो-मैपिंग प्रक्रिया भी चल रही है, जिससे उपभोक्ता भविष्य में सीधे यूनिट तक पहुंचकर उत्पाद खरीद सकेंगे।

महिला सशक्तिकरण का प्रेरणादायक उदाहरण

रीना चौहान का कहना है कि रीप परियोजना ने महिलाओं को केवल रोजगार ही नहीं दिया, बल्कि आत्मविश्वास और नई पहचान भी प्रदान की है। आज महिलाएं उत्पादन से लेकर विपणन तक की पूरी जिम्मेदारी स्वयं संभाल रही हैं।

जिला परियोजना प्रबंधक रीप, सोनम गुप्ता ने कहा कि कालसी ब्लॉक की यह पहल ग्रामीण उद्यमिता का उत्कृष्ट उदाहरण है। महिलाओं के उत्पादों को स्थानीय बाजार, सरकारी संस्थानों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।

यह पहल पुष्कर सिंह धामी के आत्मनिर्भर उत्तराखंड और महिला सशक्तिकरण के विजन को धरातल पर साकार करती दिखाई दे रही है। हरीपुर की महिलाओं ने साबित कर दिया है कि अवसर और संसाधन मिलने पर ग्रामीण महिलाएं न केवल अपनी आर्थिक स्थिति बदल सकती हैं, बल्कि समाज के लिए प्रेरणा भी बन सकती हैं।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/06/WhatsApp-Video-2026-06-08-at-10.26.56-1.mp4

समूह सदस्य: रीना चौहान

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/06/WhatsApp-Video-2026-06-08-at-10.26.56.mp4

जिला परियोजना प्रबंधक रीप: सोनम गुप्ता

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत गणेश जोशी ने किया पौधारोपण

Next Post

रुड़की में युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Next Post
People

रुड़की में युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Car Parking

नैनीताल: वीकेंड के बाद भी सरोवर नगरी में पर्यटकों का उमड़ रहा हुजूम

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

snowfall

सीजन की पहली बर्फबारी पर्यटकों और व्यवसायियों के चेहरे खिले

9 months ago
Accident

नैनीताल में गहरी खाई में गिरी कार, कैंची धाम जा रहे 3 लोगों की मौत

10 months ago
UKSSSC

UKSSSC पेपर लीक कांड: मुख्य आरोपी खालिद गिरफ्तार, एसआईटी जांच शुरू

1 year ago
consumers

कुकिंग गैस की किल्लत की अफवाहों को लेकर उपभोक्ताओं मे मची आपाधापी, प्रशासन ने संभाला मोर्चा

8 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • मुख्यमंत्री धामी ने श्रीनगर से लौटते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण, देवप्रयाग में स्वच्छता का लिया जायजा
  • आईआईएम काशीपुर में दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का समापन: डिजिटल दौर में मुद्रित पुस्तकों की ओर वापसी का संदेश
  • लेखक गाँव में युवा उत्तराखंड के भविष्य पर मंथन, नवाचार और पर्यावरण संरक्षण पर जोर

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

मुख्यमंत्री धामी ने श्रीनगर से लौटते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण, देवप्रयाग में स्वच्छता का लिया जायजा

मुख्यमंत्री धामी ने श्रीनगर से लौटते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण, देवप्रयाग में स्वच्छता का लिया जायजा

October 28, 2026
आईआईएम काशीपुर में दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का समापन: डिजिटल दौर में मुद्रित पुस्तकों की ओर वापसी का संदेश

आईआईएम काशीपुर में दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का समापन: डिजिटल दौर में मुद्रित पुस्तकों की ओर वापसी का संदेश

October 28, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol