देहरादून में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से गढ़वाल राइफल्स के कर्नल ऑफ द रेजिमेंट लेफ्टिनेंट जनरल दिनेश सिंह राणा ने न्यू कैंट रोड स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सेना की ओर से स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।
बैठक में पूर्व सैनिकों को रोजगार के अवसर, वीरता चक्र विजेताओं की सम्मान राशि बढ़ाने, चंबा स्थित गब्बर सिंह मेमोरियल के सुधार और भूमि धोखाधड़ी रोकने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही चारधाम यात्रा मार्ग पर पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार सृजन पर भी विचार-विमर्श किया गया।
मंत्री ने सैन्यधाम में आर्मी बैंड शो, गार्ड रिट्रीट और आर्मी डे पर परेड आयोजन की योजना पर भी चर्चा की। बैठक में अन्य सैन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post