
देहरादून परेड ग्राउंड में आंदोलनरत युवाओं के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की हालिया परीक्षा प्रकरण की सीबीआई जांच कराने पर सहमति जताई। सीएम ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो।
मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा कि वे उनके दर्द को समझते हैं और इसलिए कार्यालय में बुलाने के बजाय खुद धरना स्थल पर आए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि युवाओं के मन से हर शंका मिटाई जाएगी।
धामी ने बताया कि पिछले चार सालों में सरकार ने 25 हजार से अधिक पारदर्शी भर्तियां की हैं और एक ही प्रकरण में शिकायत आई है। इसलिए अब सरकार सीबीआई जांच की संस्तुति करेगी।
इसके साथ ही सीएम ने आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमों को वापस लेने का आश्वासन दिया और कहा कि उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने में युवाओं की सबसे अहम भूमिका होगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post