शहीद सम्मान यात्रा 2.0 के तहत सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून के नैशविला रोड, डोभालवाला स्थित अमर शहीद लेफ्टिनेंट प्रतीक आचार्य के आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
मंत्री ने शहीद के चित्र पर माल्यार्पण किया और आंगन की पवित्र मिट्टी ताम्रकलश में संग्रहित की। उन्होंने शहीद परिवार को 05 अक्टूबर, लैंसडौन में होने वाले शहीद सम्मान समारोह में आमंत्रित किया।
जोशी ने बताया कि गुनियाल गांव में बन रहे सैन्य धाम में प्रदेश के सभी शहीदों के आंगन की मिट्टी स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा, शहीद सम्मान यात्रा उन अमर बलिदानियों को समर्पित है, जिनकी गाथा सदैव प्रेरणा देती रहेगी।
राज्य सरकार ने शहीद परिवारों के अनुग्रह अनुदान को 10 लाख से बढ़ाकर 50 लाख, और परमवीर चक्र अलंकृत सैनिकों को दी जाने वाली राशि को 1.50 करोड़ रुपये तक बढ़ाया है।
कार्यक्रम में शहीद परिवार, सैन्य अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी, छात्र-छात्राएँ और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार
Reported By: Shiv Narayan














Discussion about this post