उत्तराखण्ड में रबी विपणन सत्र 01 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुका है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के आयुक्त/सचिव आनन्द स्वरूप ने जानकारी देते हुए बताया कि गढ़वाल में 45 और कुमाऊं में 123 गेहूं क्रय केंद्र संचालित किए जा रहे हैं।
भारत सरकार द्वारा गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जिससे किसान अपनी उपज सरकारी केंद्रों पर बेचने में रुचि दिखा रहे हैं। अब तक 1597 किसानों ने पंजीकरण कराया है और 5852 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है।
पहले राज्य के लिए 10 हजार क्विंटल का लक्ष्य तय किया गया था, जिस पर किसानों ने नाराजगी जताई थी। राज्य सरकार के अनुरोध पर अब इस लक्ष्य को बढ़ाकर 5 लाख क्विंटल कर दिया गया है, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिली है। अधिकारियों ने किसानों से सरकारी क्रय केंद्रों पर उपज बेचकर न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ उठाने की अपील की है।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post