रुड़की के थाना झबरेड़ा क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर साबतवाली की एक महिला ने अपने पति के जीजा पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति को नशे की हालत में रखकर उनकी पैतृक संपत्ति को खुर्द-बुर्द किया जा रहा है।
महिला का कहना है कि शादी के बाद से उसके पति लक्ष्मण सिंह पर उनके जीजा पर्मेन्द्र का प्रभाव बढ़ गया, जिसके चलते 26 सितंबर 2025 को नशे की हालत में पैतृक मकान की रजिस्ट्री कराई गई और उससे प्राप्त धनराशि हड़प ली गई।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले 7 महीनों से उसे और उसके 4 वर्षीय बेटे का भरण-पोषण बंद कर दिया गया है। महिला ने उपजिलाधिकारी से संपत्ति की किसी भी तरह की रजिस्ट्री पर रोक लगाने की मांग की है, ताकि उसके और उसके बच्चे के अधिकार सुरक्षित रह सकें।
पीड़िता महिला
पीढ़ित महिला की सास
दीपक रामचन्द्र सेठ ( जॉइन्ट मजिस्ट्रेट रूड़की )
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post