
उत्तराखंड में धर्मांतरण रोकने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कानून सख्त करने और एसआईटी गठन की घोषणा पर कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है। कांग्रेस प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण पर बड़ी-बड़ी बातें करने वाली सरकार अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है।
प्रतिमा सिंह ने ऑपरेशन कालनेमी को भी नाकाम बताते हुए कहा कि यदि बांग्लादेशी और रोहिंग्या जैसे घुसपैठिए राज्य में छिपे हैं तो यह खुफिया एजेंसियों और सरकार की सबसे बड़ी विफलता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ मुद्दों की राजनीति कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर कोई असर नहीं दिख रहा।
प्रतिमा सिंह
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post