सीडीएस अनिल चौहान ने 16 अप्रैल 2026 को हर्षिल का दौरा कर सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास और सैन्य-नागरिक सहभागिता को मजबूती देने का संदेश दिया।
दौरे के दौरान उन्होंने हर्षिल सांस्कृतिक एवं विरासत केंद्र की आधारशिला रखी, जिसका उद्देश्य क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति और गढ़वाल के इतिहास को संरक्षित करना तथा पर्यटन को बढ़ावा देना है। उन्होंने वाइब्रेंट विलेजेज के निवासियों और क्षेत्र में तैनात सैनिकों से भी संवाद किया और उनकी भूमिका की सराहना की।
सीडीएस ने बगोरी गांव और मुखवा गांव का भी दौरा किया, जहां उन्होंने स्थानीय परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को सराहा। इस दौरान मुखवा मंदिर में विशेष पूजा में भी भाग लिया।
यह दौरा सीमावर्ती क्षेत्रों में विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और मजबूत नागरिक-सैन्य संबंधों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Reported By: Gopal Nautiyal














Discussion about this post