
सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ जाने से बारिश शुरू हो गई। जिसके चलते जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। साथ ही ठंड में भी जमकर इजाफा होने लग गया। यहाँ बता दें सुबह बहूत अच्छी धूप निकली हुई थी। जमकर पर्यटक व स्थानीय लोग सुहावनी धूप का आनंद ले रहे थे ।
पर्यटक भी नोकाविहर व रमणीक स्थलों में घूमकर मौज मस्ती कर रहे थे। अचानक मौसम ने करवट बदल डाली आसमान में थोड़ी देर में ही घने बादल छाने लग गये और कुछ ही क्षणों में बारिश की बौछारें पड़नी शुरू हो गई ।
आनन फानन में पर्यटक व स्थानीय लोग इधर उधर भाग कर होटलों , रेस्टोरेंट, दुकानों में अपने को भीगने से बचाने के लिए भागते फिरते रहे। अगर लगातार बारिश का क्रम जारी रहा तो देर सवेर नैनीताल व उसके आसपास अच्छी खासी बर्फबारी पुनः देखने को मिल सकती है। वेसे तो मौसम विभाग ने भी नैनीताल व उसके आसपास मौसम के मिजाज बिगड़ने की बात कही थी जो सटीक साबित होती हुई नजर आ रही है।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post