कैबिनेट मंत्री खजान दास ने वृद्ध समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारियों सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
मंत्री ने योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर पात्र लोगों तक पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री के निर्देशों का हवाला देते हुए विभागीय कार्यों में नवाचार लाने और लंबित योजनाओं को तय समयसीमा में पूरा करने पर जोर दिया।
साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया कि जो नई योजनाएं अभी शुरू नहीं हो पाई हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए, ताकि आम जनता को सीधा लाभ मिल सके।
खजान दास,कैबिनेट मंत्री
Reported By: Arun sharma














Discussion about this post