सिद्ध पीठ शक्ति भवन मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ छठी पर्व का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत भजन-कीर्तन से हुई, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया।
पर्व के अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर समिति द्वारा आयोजन की समुचित व्यवस्था की गई थी।
स्थानीय लोगों ने इस आयोजन को अत्यंत पुण्यदायी और समाज को जोड़ने वाला बताया।
इंद्रेश अरोड़ा।
(उपाध्यक्ष मंदिर समिति।)
Reported By: Praveen Bhardwaj














Discussion about this post