
हल्द्वानी में एक बार फिर निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है। आंख के इलाज के लिए पहुंचे 38 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो जाने से परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए परिजन सड़कों पर उतर आए और संबंधित अस्पताल पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए।
बताया जा रहा है कि मृतक अपने पीछे आठ बच्चों का परिवार छोड़ गया है, जिनमें पांच बेटियां शामिल हैं। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजन रामनगर से हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे, जहां सीओ हल्द्वानी अमित सैनी ने उन्हें आश्वासन दिया कि मामले की जांच पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ की जाएगी।
हालांकि, आश्वासन से संतुष्ट न होकर परिजन सीधे अस्पताल पहुंच गए और डॉक्टरों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान संबंधित डॉक्टर के अस्पताल में मौजूद न होने से उनका गुस्सा और बढ़ गया।
इस घटना ने एक बार फिर हल्द्वानी में निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली और कथित लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और पीड़ित परिवार को न्याय कब तक मिल पाता है।
अमित सैनी सीओ हल्द्वानी
पीड़ित परिवार
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post