
नर्सिंग भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। नर्सिंग एकता मंच के बैनर तले पिछले 133 दिनों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने अब 19 अप्रैल से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का ऐलान कर दिया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि लंबे समय से अपनी मांगों को सरकार के सामने रखने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे उनमें भारी नाराज़गी है। मुख्य मांगों की बात करें तो अभ्यर्थी नर्सिंग भर्ती को पहले की तरह वर्षवार आधार पर कराने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा IPHS मानकों के अनुसार प्रदेश के अस्पतालों में कम से कम 2000 पदों पर भर्ती की भी मांग उठाई जा रही है।
अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में विसंगतियों का आरोप भी लगाया है। उनका कहना है कि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का चयन 2020-21 तक हो चुका है, जबकि सामान्य वर्ग के 2014 के अभ्यर्थी अब तक चयन से वंचित हैं। नर्सिंग एकता मंच ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ऐसे में अब सरकार पर दबाव बढ़ना तय माना जा रहा है।
नवल पुंडीर, प्रदेश अध्यक्ष, नर्सिंग एकता मंच
Reported By: Arun sharma













Discussion about this post