
हरिद्वार में कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के बीच ललतारो पुल खोखा पटरी संगठन की बैठक में अतिक्रमण के नाम पर हटाए गए व्यापारियों के पुनर्वास का मुद्दा जोरशोर से उठा। बैठक में लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।
उन्होंने कहा कि कुंभ मेला 2010 के दौरान हटाए गए खोखा-पटरी धारकों को आज तक वैकल्पिक स्थान नहीं दिया गया, जबकि उच्च न्यायालय के आदेशों में ऐसा करने के निर्देश दिए गए थे।
संजय चोपड़ा ने मांग की कि कुंभ मेला 2027 से पहले प्रभावित व्यापारियों को उत्तराखंड नगरी फेरी नीति 2016 के तहत उनके पुराने स्थान पर वेंडिंग जोन के रूप में पुनर्स्थापित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि व्यापारियों को हटाया गया तो उनके हक के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
Reported By: Arun sharma













Discussion about this post