
उत्तराखंड में गर्मी का असर तेज हो गया है और आने वाले दिनों में भी इससे राहत मिलने के आसार कम है___देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के मौसम का ताजा पूर्वानुमान जारी किया है_मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि प्रदेश में अगले 4 से 5 दिनों तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा, हालांकि 20 और 21 अप्रैल को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जैसे कुछ पर्वतीय जिलों में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है___
इसके अलावा प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में कोई विशेष मौसमी गतिविधि नहीं होगी_बढ़ते तापमान पर जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि वर्तमान में उत्तराखंड के मैदानी और पर्वतीय दोनों क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है साथ ही अगले कुछ दिनों तक बारिश की कोई बड़ी गतिविधि नहीं है, इसलिए तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है और यह सामान्य से अधिक ही बना रहेगा।
रोहित थपलियाल, मौसम वैज्ञानिक।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post