
देहरादून- जन संघर्ष मोर्चा प्रतिनिधिमंडल ने मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर आंगनबाड़ी वर्कर्स के मानदेय में वृद्धि एवं सेवानिवृत्ति पर लाभ व अन्य मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा, जिस पर CM धामी ने डे ऑफिसर/ डिप्टी सेक्रेटरी जे.पी. मैखुरी को तत्काल संबंधित अधिकारियों की मुख्यमंत्री के संग बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए |
नेगी ने कहा कि वर्तमान में इन वर्कर्स को लगभग ₹9000 रुपए मानदेय मिल रहा है,जोकि नाकाफी है | इस मानदेय में से वर्कर्स को स्टेशनरी व बच्चों में वितरित होने वाले सामान अपने-अपने सेंटर तक ले जाने हेतु भाडा भी स्वयं वहन करना पड़ता है | सरकार को चाहिए कि राज्य स्तर से मानदेय में 140 रुपए प्रतिदिन की वृद्धि एवं केंद्र सरकार से डेढ़ सौ रुपए प्रतिदिन की वृद्धि का प्रस्ताव भेजा जाना न्यायोचित होगा|
इसके साथ-साथ वर्कर्स के सेवानिवृत होने पर ₹10 लाख रुपए का शासनादेश जारी होने के उपरांत ही वर्कर्स के खाते से ₹300 प्रतिमाह की कटौती का प्रस्ताव भी वर्कर्स हित में होगा | मोर्चा को भरोसा है कि सरकार शीघ्र ही इन वर्कर्स के हितों को लेकर निर्णय लेगी |
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post