
देहरादून में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), देहरादून के तत्वावधान में एस.जी.आर.आर. पब्लिक स्कूल, पटेल नगर में एक दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 600 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने सहभागिता की।
प्रशिक्षण के दौरान DDMA के मास्टर ट्रेनर्स एवं NDRF के अधिकारियों द्वारा भूकंप, बाढ़, भूस्खलन, युद्ध, आतंकवाद सहित विभिन्न आपदाओं में सुरक्षा उपायों, प्राथमिक उपचार, आपातकालीन नंबरों, भूदेव ऐप, सेटेलाइट फोन के उपयोग तथा आपदा प्रबंधन उपकरणों की जानकारी दी गई।
प्रधानाचार्या कविता सिंह ने इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को विद्यालयों में नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता बताते हुए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों में आपदा के प्रति जागरूकता और आत्मरक्षा की क्षमता विकसित हुई है।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post