
शक्तिफार्म में वाल्मीकि समाज द्वारा पूरे उत्साह और धार्मिक उल्लास के वाल्मीकि जयंती धूमधाम के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर नगर में निकली भव्य शोभायात्रा ने नगरवासियों का मन मोह लिया।कार्यक्रम की शुरुआत शक्तिफार्म के वाल्मीकि मंदिर में हुई, जहां श्रद्धालुओं ने महर्षि वाल्मीकि की विशेष पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर मे श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूजा किया गया। इसके बाद मंदिर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो शक्ति फार्म टैगोर नगर तक पहुंची। इस शोभायात्रा में न केवल वाल्मीकि समाज, बल्कि नगर के सभी समुदायों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शोभायात्रा में बैंड-बाजों के साथ धार्मिक धुनें गूंजती रहीं, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
शोभायात्रा की सबसे खास बात रही विभिन्न धार्मिक झांकियां, जिनमें भगवान शिव का तांडव, राधा-कृष्ण का नृत्य, और भगवान राम, लक्ष्मण और सीता की झलकियां प्रमुख रहीं। झांकियों ने दर्शकों को इतना मंत्रमुग्ध कर दिया कि लोग जगह-जगह रुक कर फोटो खिंचवाते नजर आए।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post