
एसडीएम दिवेंद्र सिंह नेगी और सीओ रुड़की नरेंद्र पंत ने पुलिस और राजस्व टीम के साथ मिलकर यह कार्रवाई की। टीम ने रहमतपुर रोड पर थाने के लिए प्रस्तावित भूमि की पैमाइश की और उस पर से अवैध अतिक्रमण हटाया।
इसके अलावा, सिंचाई विभाग की भूमि और मेला क्षेत्र से भी अतिक्रमण हटाया गया।
अधिकारियों की सख्ती को देखकर अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।
यह कार्रवाई पिरान कलियर दरगाह साबिर पाक के सालाना उर्स को देखते हुए की गई है, जो 24 अगस्त से शुरू हो गया है।
एसडीएम ने अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी है कि यह भूमि थाने के लिए है और दोबारा कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद से पूरे क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
देवेंद्र सिंह नेगी (एस डी एम )
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post