
जिला प्रशासन को आमवाला में अवैधरूप से गैस सिलेंडर रिफिलिंग किये जाने की शिकायतें प्राप्त हो रही थी, जिस पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने जिला पूर्ति अधिकारी को कार्यवाही के निर्देश दिए। प्राप्त शिकायतों एवं जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में पूर्ति विभाग की टीम द्वारा जिला पूर्ति अधिकारी के.के अग्रवाल के नेतृत्व में आमवाला अपरला एमबी होम निकट गंगा टावर तपोवन में छापेमारी की गई। छापेमारी में 19 घरेलू सिलंेडर, 15 व्यसायिक तथा 2 गैस रिफिलिंग किट तथ 2 कपड़े बरामद हुए जिसे मौके पर ही सील कर दिया गया तथा 1 इलैक्ट्रानिक तराजू को जब्त कर लिया गया। अवैध रूप से गैस रिफिलिंग आवश्यक वस्तु अधिनियम की सुसंगत धाराओं का उल्लंघन होना पाया गया है। जिला पूर्ति कार्यालय द्वारा सम्बन्धित के विरूद्ध थाना रायपुर में तहरीर दी गई है।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post