
जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष और जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में ग्राम कुंजा ग्रांट में नशाखोरी और तस्करी के खिलाफ जन जागरण अभियान और “जागते रहो मिशन” का आयोजन किया गया। नेगी ने पहचान छिपा कर ग्रामीणों के बीच जाकर स्थिति का जायजा लिया और उनके प्रयासों की सराहना की।
नेगी ने बताया कि पिछले कई वर्षों से ग्राम कुंजा ग्रांट नशा तस्करों का केंद्र बन चुका था, जहां पुलिस भी नाकाम रही। युवा और महिलाएं इस जहरीले व्यापार में लिप्त हो चुकी थीं, जिससे यह समस्या गंभीर रूप ले चुकी थी। इस स्थिति के मद्देनजर ग्रामीणों ने स्वयं कमान अपने हाथ में ली और नशे के खिलाफ अभियान चलाया।
नेगी ने ग्रामीणों के साथ मिलकर गली-मोहल्लों में जागरुकता अभियान चलाया और भविष्य में नशे के दुष्परिणामों के प्रति चेतावनी दी। मोर्चा ने अन्य क्षेत्रों के ग्रामीणों से भी अपील की है कि वे कुंजा ग्रांट की तर्ज पर व्यापक अभियान चलाकर नशा तस्करों का उन्मूलन करें। इसके अलावा, मोर्चा जल्द ही इन वॉलिंटियर्स को पुलिस द्वारा सम्मानित कराने की दिशा में कदम उठाएगा।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post