हरिद्वार के एक घाट पर उस वक्त विवाद की स्थिति बन गई, जब एक महिला अपने पालतू कुत्ते को गंगा में नहलाने लगी। बताया जा रहा है कि सर्वानंद घाट पर यह घटना हुई, जहां मौजूद श्रद्धालुओं ने इस पर आपत्ति जताई और महिला से ऐसा न करने को कहा। इस दौरान मौके पर बहस की स्थिति बन गई और माहौल कुछ देर के लिए गरमा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विरोध होने पर महिला ने नाराजगी जताई, लेकिन स्थिति बिगड़ती देख उसके साथ मौजूद परिजनों ने उसे समझाकर वहां से हटाया। इसके बाद महिला कुत्ते को लेकर घाट से चली गई और मामला वहीं शांत हो गया।
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिस पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं और धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने की बात कर रहे हैं। हालांकि इस घटना के समय और तारीख की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
देखे वीडियो:
उज्ज्वल पंडित, तीर्थ पुरोहित
Reported By: Praveen Bhardawj














Discussion about this post