
जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय ऑडिटोरियम में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मदन कौशिक एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पुष्कर सिंह धामी का संबोधन वर्चुअल माध्यम से सुना, जिसमें उन्होंने सरकार की चार वर्षों की उपलब्धियों को साझा किया। इस दौरान मदन कौशिक ने कहा कि नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को धरातल पर उतारा गया है, जिससे अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा है।
कार्यक्रम में किरण जैसल, देशराज कर्णवाल, ओम प्रकाश जमदग्नि और आशुतोष शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधियों ने सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित किया।
इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को चेक, उपकरण और किट वितरित किए गए, साथ ही स्टॉल, प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई और व्यापक जनसहभागिता देखने को मिली।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post