Monday, September 14, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

मोदी सरकार के 12 वर्ष विकास और सुशासन का स्वर्णिम अध्याय: गणेश जोशी

उत्तराखंड के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए मंत्री जोशी ने कहा कि चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना और टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाएं प्रदेश के विकास को नई गति दे रही हैं।

Crime Patrol by Crime Patrol
June 12, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Press
1
VIEWS

कृषि एवं उद्यान मंत्री तथा रुद्रप्रयाग जनपद के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को देश के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।

रुद्रप्रयाग में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि वर्ष 2014, 2019 और 2024 में जनता ने लगातार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए विकास और सुशासन की राजनीति को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि आज एनडीए देश के 22 राज्यों में जनता की सेवा कर रहा है और केंद्र सरकार की प्राथमिकता किसान, गरीब, युवा और महिलाएं हैं।

उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ केंद्र सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया है। डिजिटल गवर्नेंस और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाया गया, जिससे करोड़ों रुपये की बचत हुई और पारदर्शिता बढ़ी।

मंत्री जोशी ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि, जनधन योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, पीएम स्वनिधि, मुद्रा योजना और पीएम विश्वकर्मा जैसी योजनाओं से करोड़ों नागरिकों को लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और छोटे व्यवसायियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।

इसे भी पढ़ें

awareness

एम्स ऋषिकेश में ‘आत्महत्या पर दृष्टिकोण बदलना’ का संदेश, छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता

September 12, 2026
MoU

दून यूनिवर्सिटी और मेक्सिको के सिनवेस्टाव में एमओयू, रिसर्च और छात्र एक्सचेंज को मिलेगा बढ़ावा

September 12, 2026
Ganesh Joshi

आय से अधिक संपत्ति मामले में गरमाई सियासत, गणेश जोशी के दावे पर विकेश नेगी ने उठाए सवाल

September 12, 2026
Crime

प्रेम में धोखा पड़ा भारी! पूर्व प्रेमी की हत्या के लिए महिला ने दी 5 लाख की सुपारी, फायरिंग का खुलासा

September 12, 2026

राष्ट्रीय सुरक्षा पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा मजबूत हुई है। सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक जैसी कार्रवाइयों ने दुनिया के सामने भारत की नई शक्ति का परिचय कराया है, जबकि नक्सलवाद पर भी प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ है।

उत्तराखंड के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए मंत्री जोशी ने कहा कि चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना और टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाएं प्रदेश के विकास को नई गति दे रही हैं। उन्होंने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राज्य के 11 रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में उत्तराखंड में हवाई सेवाओं का भी तेजी से विस्तार हुआ है। जॉलीग्रांट, पंतनगर और पिथौरागढ़ हवाई अड्डों के विस्तार के साथ उड़ान योजना के तहत कई हेलीपोर्ट विकसित किए जा रहे हैं, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत हुई है।

पत्रकार वार्ता के बाद मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इससे पूर्व उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/06/WhatsApp-Video-2026-06-12-at-14.27.35.mp4

मंत्री गणेश जोशी

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का उत्तराखण्ड आगमन, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

Next Post

गंभीर बीमारियों से ग्रसित बच्चों के उपचार के लिए विशेष अभियान, डीएम ने दिए चिन्हीकरण के निर्देश

Next Post
DM

गंभीर बीमारियों से ग्रसित बच्चों के उपचार के लिए विशेष अभियान, डीएम ने दिए चिन्हीकरण के निर्देश

Police

फर्जी शस्त्र लाइसेंस गिरोह पर STF का बड़ा शिकंजा, मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Haridwar

हरिद्वार वेंडिंग जोन विवाद: व्यापारियों का प्रदर्शन, नोटिस वापस लेने की मांग

1 year ago
DM

मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान को लेकर देहरादून में जागरूकता गोष्ठी, जागरूकता रथ रवाना

3 months ago
Health Department

चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, यात्रियों की हो रही लगातार हेल्थ स्क्रीनिंग

3 months ago
Relief

उत्तरकाशी आपदा पीड़ितों को राहत, क्यारक गांव उपेक्षित

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • एम्स ऋषिकेश में ‘आत्महत्या पर दृष्टिकोण बदलना’ का संदेश, छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता
  • दून यूनिवर्सिटी और मेक्सिको के सिनवेस्टाव में एमओयू, रिसर्च और छात्र एक्सचेंज को मिलेगा बढ़ावा
  • आय से अधिक संपत्ति मामले में गरमाई सियासत, गणेश जोशी के दावे पर विकेश नेगी ने उठाए सवाल

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

awareness

एम्स ऋषिकेश में ‘आत्महत्या पर दृष्टिकोण बदलना’ का संदेश, छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता

September 12, 2026
MoU

दून यूनिवर्सिटी और मेक्सिको के सिनवेस्टाव में एमओयू, रिसर्च और छात्र एक्सचेंज को मिलेगा बढ़ावा

September 12, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol