देहरादून: उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में आयोजित किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ कर मृदा स्वास्थ्य पत्रिका का विमोचन किया और प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया।
कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान इसकी मजबूती का आधार हैं। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए आधुनिक तकनीक और नवाचार के जरिए कृषि को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार जैविक खेती, मिलेट्स उत्पादन, ड्रोन तकनीक, मृदा परीक्षण और डिजिटल सेवाओं के माध्यम से किसानों को सशक्त बना रही है। साथ ही पॉलीहाउस, ग्रीनहाउस और सिंचाई योजनाओं के जरिए उत्पादन बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसे मेले किसानों, वैज्ञानिकों और उद्यमियों के बीच संवाद का बेहतर मंच हैं, जो कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने में सहायक होते हैं।
Reported By: Shiv Narayan














Discussion about this post