Friday, August 7, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

पौड़ी के कंडोलिया इंडोर स्टेडियम का शुभारंभ, खिलाड़ियों को मिली आधुनिक खेल सुविधाएं

Crime Patrol by Crime Patrol
June 22, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Pauri
1
VIEWS

पौड़ी। लंबे समय से प्रतीक्षित कंडोलिया इंडोर स्टेडियम का सोमवार को विधिवत शुभारंभ कर दिया गया। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस स्टेडियम का उद्घाटन राजकुमार पोरी और स्वाति एस. भदौरिया ने संयुक्त रूप से किया। स्टेडियम के शुरू होने से क्षेत्र के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

शुभारंभ समारोह के दौरान विधायक और जिलाधिकारी ने स्वयं बैडमिंटन खेलकर खेल गतिविधियों का औपचारिक आगाज किया। दोनों ने खिलाड़ियों के साथ कोर्ट पर खेलते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया और खेलों के प्रति सकारात्मक संदेश दिया। इस दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया।

जिला खेल अधिकारी जयबीर रावत ने बताया कि जिलाधिकारी के सतत निरीक्षण एवं निर्देशन में स्टेडियम में वुडन फ्लोर मैटिंग, पॉलिशिंग, वॉल पेंटिंग, विद्युत व्यवस्था सहित विभिन्न सौंदर्यीकरण और मरम्मत कार्य कराए गए हैं। इन कार्यों से खिलाड़ियों को बेहतर और सुरक्षित वातावरण में अभ्यास एवं प्रतियोगिताओं की सुविधा मिल सकेगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राजकुमार पोरी ने जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से पौड़ी नगर में कई महत्वपूर्ण जनोपयोगी परियोजनाएं धरातल पर उतरी हैं। उन्होंने कहा कि जिला पुस्तकालय, विज्ञान संग्रहालय और अब इंडोर स्टेडियम जैसे विकास कार्य नगर को नई पहचान देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने नागरिकों और खिलाड़ियों से स्टेडियम के संरक्षण और रखरखाव में सहयोग करने की अपील भी की।

इसे भी पढ़ें

अल्मोड़ा के रवि टम्टा ने उड़ाया भारत का फ्लाइंग व्हीकल प्रोटोटाइप

अल्मोड़ा के रवि टम्टा ने उड़ाया भारत का फ्लाइंग व्हीकल प्रोटोटाइप

August 7, 2026
CM Dhami

धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, श्रमिकों और विकास परियोजनाओं को मिली मंजूरी

August 7, 2026
Politics

उत्तराखंड कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, भाजपा ने प्रतिनिधित्व पर उठाए सवाल

August 7, 2026
CM Dhami

भारी बारिश को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने किया अलर्ट, यात्रियों से सतर्कता बरतने की अपील

August 7, 2026

जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया ने कहा कि पहले खिलाड़ियों को अभ्यास के दौरान कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। निरीक्षण के दौरान इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक सुधार कार्य कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्टेडियम को उच्च मानकों के अनुरूप विकसित किया गया है और यह स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने जानकारी दी कि खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए बैडमिंटन कोच की नियुक्ति भी की गई है। साथ ही प्रशासन का प्रयास है कि बच्चों को प्रारंभिक स्तर से ही बेहतर खेल सुविधाएं और प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए।

कार्यक्रम के दौरान विधायक और जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने। खिलाड़ियों ने फेदर शटल की उपलब्धता और खेल छात्रावास में भोजन व्यवस्था को लेकर सुझाव दिए, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रावास की नियमित समीक्षा करने तथा खिलाड़ियों की राय जानने के लिए स्टेडियम परिसर में फीडबैक बॉक्स स्थापित करने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर गौरी प्रभात, राम सलोने, खुशाल सिंह नेगी, कुलदीप बिष्ट सहित खेल विभाग के अधिकारी, प्रशिक्षक, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम के शुभारंभ को पौड़ी जिले के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इससे न केवल स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तैयार करने की दिशा में भी यह एक मजबूत आधार साबित होगा।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/06/WhatsApp-Video-2026-06-22-at-15.19.17-1.mp4

विधायक राजकुमार पोरी

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/06/WhatsApp-Video-2026-06-22-at-15.19.17.mp4

जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

मसूरी में फुटबॉल का बढ़ा क्रेज, 400 से अधिक बच्चों ने दिखाया खेल कौशल, खेल मैदान की मांग फिर हुई तेज

Next Post

मानसून से पहले तैयारियों की समीक्षा, मंत्री खजान दास ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Next Post
Meeting

मानसून से पहले तैयारियों की समीक्षा, मंत्री खजान दास ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Sanatan culture

हरि सेवा आश्रम के संत सम्मेलन में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, सनातन संस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Haridwar

हरिद्वार में रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाने की तैयारी, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई आज

2 months ago
launched

उत्तराखंड में ‘एआई-फॉर-ऑल’ पहल की शुरुआत, उच्च शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मिलेगा बढ़ावा

6 days ago
Saurabh Bahuguna

मेले केवल मनोरंजन नहीं, हमारी संस्कृति और आर्थिकी के सशक्त स्त्रोत : सौरभ बहुगुणा

5 months ago
Haridwar

हरिद्वार नगर निगम ने चार नए वेंडिंग जोन किए स्थापित, स्ट्रीट वेंडर्स को मिलेगा लाइसेंस

11 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • अल्मोड़ा के रवि टम्टा ने उड़ाया भारत का फ्लाइंग व्हीकल प्रोटोटाइप
  • धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, श्रमिकों और विकास परियोजनाओं को मिली मंजूरी
  • उत्तराखंड कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, भाजपा ने प्रतिनिधित्व पर उठाए सवाल

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

अल्मोड़ा के रवि टम्टा ने उड़ाया भारत का फ्लाइंग व्हीकल प्रोटोटाइप

अल्मोड़ा के रवि टम्टा ने उड़ाया भारत का फ्लाइंग व्हीकल प्रोटोटाइप

August 7, 2026
CM Dhami

धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, श्रमिकों और विकास परियोजनाओं को मिली मंजूरी

August 7, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol