
देहरादून/डोईवाला: मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली डोईवाला पुलिस ने हर्रावाला क्षेत्र से दो शातिर नशा तस्करों को भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया एक अभियुक्त पहले भी नशे की तस्करी और अवैध शराब के मामलों में जेल जा चुका है।
मुखबिर की सूचना पर लक्ष्मण मंदिर रोड से हुई गिरफ्तारी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 13 अक्टूबर 2026 को कोतवाली डोईवाला पुलिस टीम द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर से सटीक सूचना मिली। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने लक्ष्मण मंदिर रोड, हर्रावाला के पास से दो संदिग्धों को रोका। तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 456 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद हुए।
दोनों अभियुक्तों के खिलाफ कोतवाली डोईवाला में एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 8/22 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
कलियर से खरीदकर लाते थे नशे की खेप
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे ये नशीले कैप्सूल कलियर (रुड़की) से सस्ते दामों में खरीदकर लाए थे। इन्हें वे स्थानीय नशे के आदी युवकों को ऊंचे दामों पर बेचकर अवैध मुनाफा कमाने की फिराक में थे।
पकड़े गए अभियुक्तों का विवरण:
-
सोवित कंबोज (पुत्र राजवीर कंबोज), निवासी- कंबोज मोहल्ला बुल्लावाला, डोईवाला (उम्र- 30 वर्ष)
-
बरामदगी: 216 प्रतिबंधित कैप्सूल (Dicyclomine HCI Tramadol HCI Acetaminophen)
-
-
पवन कुमार मिश्रा (पुत्र कृष्ण कुमार मिश्रा), निवासी- निकट शुगर मिल रोड घिस्सरपड़ी, डोईवाला (उम्र- 40 वर्ष)
-
बरामदगी: 240 प्रतिबंधित कैप्सूल (Dicyclomine HCI Acetaminophen)
-
अभियुक्त पवन मिश्रा का रहा है आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार अभियुक्त पवन कुमार मिश्रा शातिर किस्म का अपराधी है। उस पर पहले से ही कोतवाली डोईवाला में एनडीपीएस एक्ट और आबकारी अधिनियम के तहत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं:
-
वर्ष 2016: धारा 8/21 NDPS Act
-
वर्ष 2024: धारा 60 आबकारी अधिनियम
-
वर्ष 2026: धारा 8/22 NDPS Act
पुलिस टीम:
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में व०उ०नि० सचिन पुंडीर, उ०नि० दीपक गैरोला (चौकी प्रभारी हर्रावाला), हे०कां० अनिल कुमार, हे०कां० दिनेश रावत, हे०कां० जसपाल पवार और कां० सोविन्द्र कुमार शामिल रहे।















Discussion about this post