
गदरपुर के गुलरभोज स्थित सीताराम मंदिर को लेकर चल रहा विवाद अब और गहरा गया है।
मामले में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शिल्पी अरोड़ा ने नगर पंचायत चेयरमैन सतीश चुघ पर गंभीर आरोप लगाते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की है। मंदिर के पुजारी की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उनके परिवार के साथ मारपीट कर सामान बाहर फेंक दिया गया और उनकी नाबालिग बेटी के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए उसे गंभीर चोटें पहुंचाई गईं।
कांग्रेस महासचिव शिल्पी अरोड़ा पीड़ित परिवार से मिलने उनके आवास राम मंदिर पहुंच कर सरकार और स्थानीय प्रशासन पर जमकर निशाना साधा शिल्पी अरोड़ा ने कहा कि मंदिर परिसर में पुजारी की नाबालिग बेटी के साथ जो अमानवीय कृत्य हुआ है, उसे देखते हुए नगर पंचायत चेयरमैन सतीश चुघ के खिलाफ तुरंत पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज होना चाहिए।
उन्होंने मंदिर के पास ही स्थित विधायक अरविंद पांडे के आवास का जिक्र करते हुए बीजेपी सरकार को भी घेरा। शिल्पी अरोड़ा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं । उन्होंने चेतावनी दी कि आस्था के केंद्र को राजनीति और अराजकता का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा।
शिल्पी अरोरा राष्ट्रीय महासचिव कांग्रेस
पीड़िता की मां
Reported By: Praveen Bhardwaj














Discussion about this post