
मौसम विभाग के निदेशक डॉ सी एस तोमर ने बताया कि उत्तराखंड में पिछले एक हफ्ते से मौसम लगभग शुष्क बना हुआ है और अगले सात दिनों तक भी इसके शुष्क रहने की संभावना है। आगामी एक हफ्ते के पूर्वानुमान में प्रदेश में बारिश या बर्फबारी के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं।
सी एस तोमर के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्रों की कई घाटियों में देर रात और सुबह के समय कोहरा छा सकता है, जिसकी संभावना अगले तीन दिनों तक अधिक रहेगी।
तापमान की स्थिति पर उन्होंने कहा कि मैदानी इलाकों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बने हुए हैं। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों और हिल स्टेशनों में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान कुछ कम है। विभाग के मुताबिक, अगले एक सप्ताह तक मौसम में बड़े बदलाव या वर्षा-हिमपात के संकेत नहीं हैं।
डॉ सी एस तोमर निदेशक मौसम विभाग देहरादून
Reported By: Praveen Bhardwaj














Discussion about this post