
-नैनीताल जीले के रामनगर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच महिलाओं समेत आठ नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया है,पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 22 किलो गांजा, स्मैक, नशीले इंजेक्शन और नशीली गोलियां बरामद की हैं, इतना ही नहीं नशे के कारोबार से जुटाई गई साढ़े तीन लाख रुपये से अधिक की नकदी भी पुलिस ने दो महिलाओं के कब्जे से बरामद की है,पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से नशे के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है…
देवभूमि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर में पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चल रहे ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के अंतर्गत कोतवाल सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने रामनगर और आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार आरोपियों में पांच महिलाएं शामिल हैं,पुलिस ने इनके कब्जे से भारी मात्रा में गांजा, स्मैक, नशीले इंजेक्शन और गोलियां बरामद करने के साथ ही करीब 3 लाख 54 हजार 200 रुपये की नकदी भी बरामद की है…
बता दें कि पुलिस की कार्रवाई में रामनगर के मोहल्ला गूलरघट्टी निवासी कामेश त्यागी के कब्जे से चार किलो अवैध गांजा बरामद किया गया, वहीं रेलवे पड़ाव निवासी सागर के पास से चार नशीले इंजेक्शन और सिरिंज बरामद हुईं,नागा बाबा मंदिर रोड निवासी इमरान के कब्जे से 10 ग्राम नशीले इंजेक्शन की शीशियां और 22 नशीली गोलियां बरामद की गईं…
इसके अलावा ग्राम थारी निवासी पैसों कौर के कब्जे से दो किलो गांजा बरामद हुआ,इसी गांव की सीमा कौर और प्रकाश कौर के कब्जे से पुलिस ने 16 किलो अवैध गांजा बरामद किया है, वहीं ग्राम हल्दुआ निवासी मनप्रीत कौर के पास से 12 ग्राम स्मैक और नशे के अवैध कारोबार से जुटाई गई तीन लाख 35 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई,इसी गांव की राधा के कब्जे से दो ग्राम स्मैक के साथ 19 हजार 200 रुपये की नकदी भी बरामद की गई है…
इस तरह पुलिस ने कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है,बरामद नकदी को लेकर पुलिस का कहना है कि यह रकम नशे के कारोबार से अर्जित की गई थी.
वहीं कोतवाली पुलिस का कहना है कि रामनगर और आसपास के क्षेत्रों में नशे के अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा,नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. पुलिस की इस कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की है…
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post