देहरादून में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सर्किट हाउस देहरादून में नाबार्ड वित्त पोषित पॉलीहाउस स्थापना को लेकर विभागीय समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी जनपदों के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। मंत्री ने पॉलीहाउस निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए कार्य में तेजी लाने और क्लस्टर आधारित खेती को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान जायका परियोजना, एप्पल मिशन, कीवी मिशन और ड्रैगन फ्रूट पर ठोस एक्शन प्लान बनाने, फूड प्रोसेसिंग यूनिट बढ़ाने तथा तराई क्षेत्रों में सिंघाड़ा व मखाना की खेती पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू करने के निर्देश दिए गए। कृषि मंत्री ने शीघ्र देहरादून में माल्टा महोत्सव आयोजित करने की घोषणा भी की। बैठक में माली भर्ती के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाने तथा प्रयाग पोर्टल से आवेदन करने की जानकारी दी गई।
Reported By: Arun Sharma














Discussion about this post