देहरादून में जिला प्रशासन ने पति की दुर्घटना में मृत्यु के बाद दो मासूम बच्चों और एक किशोर के साथ जीवन संघर्ष झेल रही विधवा शांति राणा को बड़ी राहत दी है। वहीं आपको बता दे कि जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर सीएसआर फंड से 4 लाख रुपये की सहायता राशि शांति राणा के बैंक खाते में हस्तांतरित की गई, जिससे ई-रिक्शा ऋण का बोझ समाप्त हो गया।

जिला प्रशासन ने शांति राणा को रोजगार उपलब्ध कराने तथा उनकी बेटी अंशिका की शिक्षा का भार वहन करने का भी आश्वासन दिया है। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को पीड़िता को सभी पात्र सरकारी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन ने संवेदनशील मामलों में मानवीय दृष्टिकोण के साथ हर संभव सहायता देने की प्रतिबद्धता दोहराई है।

Reported By: Arun Sharma














Discussion about this post