प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव संपन्न होना है वहीं सरकार में मंत्रिमंडल के कई पद खाली पड़े हैं। लेकिन आए दिन मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं होते रहती है जिसको लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मथुरा तक जोशी ने कहा कि निश्चित रूप से मंत्री पद खाली है मंत्रिमंडल में और यह विशेषाधिकार मुख्यमंत्री को है कि वह कब अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। आगे उन्होंने कहा कि मेरी जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी हाईकमान से बात की है, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बात की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष से चर्चा हुई है, मैं समझता हूं जल्दी ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा और जो पद खाली पड़े हैं निश्चित रूप से उनको भरने का काम होगा।
मथुरा दत्त जोशी प्रदेश प्रवक्ता भाजपा
Reported By: Arun Sharma














Discussion about this post