देहरादून में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), देहरादून के तत्वावधान में गवर्नमेंट इंटर कॉलेज, खुडबुडा में एक दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों सहित कुल 142 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर राजू शाही ने भूकंप, बाढ़, भूस्खलन सहित विभिन्न आपदाओं में सुरक्षा उपाय, प्राथमिक उपचार, आपातकालीन नंबरों, भूदेव व सचेत ऐप तथा आपदा उपकरणों की जानकारी दी। प्रधानाचार्य जे.पी. कुंवर ने इस तरह के प्रशिक्षण को नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता बताते हुए जिला प्रशासन का आभार जताया।
Reported by: Arun Sharma














Discussion about this post