देहरादून के बसंत विहार क्षेत्र में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुदन थापा को पुलिस ने चाय बागान क्षेत्र से पकड़ा, जिसके कब्जे से चोरी की तीन स्कूटियां बरामद हुई हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा था और नशे की लत के चलते दोबारा चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर करीब 95 कैमरों की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी तक पहुंच बनाई।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से ही वाहन चोरी के करीब 16 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी चोरी की स्कूटियों को बेचने की फिराक में था।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post