
विकासखंड अगस्तमुनि की ग्राम पंचायत रूमसी मे 12 वर्षो बाद आयोजित पाण्डव नृत्य के 24 वे दिन कमलव्यू लीला का भव्य मंचन किया गया… जिसमे विभिन्न गांवो के असंख्य पाण्डव भक्तो ने शामिल होकर पुण्य अर्जित किया । 12 वर्षो बाद आयोजित पाण्डव नृत्य मे विभिन्न धार्मिक, आध्यात्मिक , पौराणिक व सांस्कृतिक परम्पराओ का निर्वहन किया जा रहा है तथा पाण्डव नृत्य के आयोजन से रूमसी गांव का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है । कल दुर्योधन वध व पाण्डवो के अस्त्र- शस्त्र विसर्जित के साथ पाण्डव नृत्य का समापन होगा ।
कमलव्यू लीला मंचन के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि दीपो के त्यौहार दीपावली व केदारनाथ धाम के कपाट बन्द होने के बाद केदार घाटी मे धार्मिक अनुष्ठानो की परम्परा युगो पूर्व की है तथा वर्तमान समय मे भी इन धार्मिक, आध्यात्मिक, पौराणिक परम्पराओ का निर्वहन यहा के जनमानस द्वारा निस्वार्थ भावना से किया जा रहा है ।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post