पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरिद्वार मंशा देवी मन्दिर में मची भगदड़ में हुऐ घायलों को एम्स ऋषिकेश में मिलने पहुँचे और उनके परिजनों से भेंट कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया ।
हरीश रावत ने घायलों का हाल चाल जाना और उनके परिजनों को सांत्वना दी साथ ही इलाज कर रही डॉक्टरों की टीम से घायलों की स्थिति को जाना ।
हरीश रावत ने कहा कि यह बहुत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और इस घटना से सरकार व मन्दिर प्रशासन को संज्ञान लेते हुऐ व्यवस्था में सुधार करना चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो ।
हरीश रावत ने उक्त घटना में हुऐ मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की और मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी ।
Reported By:Arun Sharma













Discussion about this post