
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और हरिद्वार के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने जनपद हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर की सीढ़ियों वाले मार्ग पर भगदड़ की घटना में 06 लोगों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और हरिद्वार के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को जनपद हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर की सीढ़ियों वाले मार्ग पर भगदड़ मचने से दुर्घटना में मृत सभी 06 लोगों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए उनके उचित इलाज के लिए प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए हैं।
सतपाल महाराज, पर्यटन मंत्री
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर की सीढ़ियों पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण भगदड़ की घटना में घायलों का हालचाल जाना और शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। इस हादसे में छह लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि कई अन्य श्रद्धालु घायल हुए हैं।
मंत्री गणेश जोशी ने घटना स्थल व अस्पताल में पहुंचकर घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित किया जाए तथा उन्हें हर प्रकार की चिकित्सकीय सुविधा तुरंत उपलब्ध कराई जाए।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस दुखद घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों के बाद वह हरिद्वार पहुंचे हैं और सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post