
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के साथ कोटद्वार विधानसभा में चल रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण करा ।
ऋतु खण्डूडी ने गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी का कोटद्वार आनंद विहार एक्सप्रेस ( गाड़ी संख्या 14089/14090 ) में नए ऐसी कोच जुड़ने पर धन्यवाद किया ।
उन्होंने और सांसद अनिल बलूनी ने कोटद्वार रेलवे स्टेशन में पहुंचकर नवनिर्माण हो रहे रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करा और कार्य में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित करा।
सांसद अनिल बलूनी ने तहसील परिसर में बने पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र का भी निरीक्षण करा और बताया कि जल्द ही इस केंद्र की शुरुवात होने से लाभ मिलेगा ।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post