
देहरादून में बुजुर्गों की सुरक्षा और देखभाल को लेकर दून पुलिस ने विशेष पहल शुरुआत की है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर थाना बसंत विहार पुलिस ने क्षेत्र में निवासरत सीनियर सिटीजन्स से फोन के माध्यम से संपर्क कर उनकी कुशल होने की जानकारी ली। इस दौरान बुजुर्गों को साइबर फ्रॉड से बचाव को लेकर जागरूक किया गया और किसी भी आवश्यकता पर हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया गया। एसएसपी के निर्देश पर यह अभियान जिले के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार जारी है।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post