
हरिद्वार के मनसा देवी मार्ग पर भगदड़ की घटना को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा बयान दिया है। सीएम ने कहा कि सुबह करीब 9 बजे करंट फैलने की अफवाह से अफरा-तफरी मची, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घायलों को जिला अस्पताल और एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं और कहा कि घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज देना सरकार की पहली प्राथमिकता है।
सीएम धामी ने बताया कि राहत और बचाव कार्य में सभी टीमें जुटी हुई हैं। एक टोल फ्री नंबर जारी कर परिजनों से संपर्क साधा जा रहा है। सरकार ने मृतकों के परिजनों को दो लाख और घायलों को पचास हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
पुष्कर सिंह धामी,मुख्यमंत्री उत्तराखंड
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post