देहरादून में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक हुई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 की तैयारियों पर चर्चा की गई। इसमें मतदाताओं को चार श्रेणियों (ए, बी, सी, डी) में बांटकर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने की प्रक्रिया तय की गई। साथ ही, आधार को पहचान के लिए 12वें दस्तावेज के रूप में शामिल किया गया। मतदेय स्थलों के पुनर्निधारण, संशोधन और परिवर्तन की कार्यवाही जारी है। राजनीतिक दलों से प्रत्येक पोलिंग बूथ पर बीएलए नियुक्त करने का अनुरोध किया गया। साथ ही, मतदाता सूची से जुड़ी जानकारी सीईओ की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। उत्तराखण्ड की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों की 2003 की मतदाता सूची सीईओ वेबसाइट https://ceo.uk.gov.in/ पर उपलब्ध है।
Reported By: Praveen Bhardwaj














Discussion about this post