उत्तराखंड प्रदेश भारी आपदा के दौर से गुजर रहा है। विभिन्न जिलों में आपदा देखी जा रही है। वही आपदा के इस दौर में कांग्रेस सरकार को आपदा के प्रबंधन के तौर पर देख रही है। कांग्रेस का कहना है कि आपदा की जिस प्रकार से तैयारी करने की जरूरत थी सरकार के द्वारा उतनी तैयारी नहीं की गई, जिसके चलते जान माल का भारी नुकसान देखने को मिल रहा है। वहीं भाजपा का कहना है कि इस आपदा के समय में कांग्रेस केवल अवसर तलाश रही है, जहां तक बात रही सरकार की तो मुख्यमंत्री स्वयं आपदा प्रभावित जगह पर पहुंचकर राहत बचाव के कार्यों को देख रहे हैं।
शीशपाल सिंह बिष्ट, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता
खजान दास, भाजपा विधायक
Reported By: Shiv Narayan














Discussion about this post